March 9, 2026

देहरादून – पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित लोहड़ी के अवसर पर कर्षि मंत्री गणेश जोशी ने किया लगभग 17 लाख की लागत से बने नव निर्मित भवन का लोकार्पण ।

0
IMG-20240108-WA0020

देहरादून – पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित लोहड़ी के अवसर पर कर्षि मंत्री गणेश जोशी ने लगभग 17 लाख की लागत से बने नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण

देहरादून – 08 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी देहरादून द्वारा लोहड़ी उत्सव समारोह एवं नवनिर्मित भवन के लोकर्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी विधायक निधि से लगभग 17 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित पंजाबी बिरादरी सोसाइटी के भवन का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुझे खुशी है कि आज यहां पर लोहड़ी पर्व के साथ-साथ मेरी विधायक निधि से लगभग 17 लाख की लागत से पंजाबी बिरादरी सोसाइटी के भवन का निर्माण किया गया है। जिसके लिए मंत्री गणेश जोशी ने सोसाइटी के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नई फसल के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए हर्ष उल्लास का अवसर होता है। यह पर्व सभी में नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा पंजाबी समाज को लोहड़ी पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व हमें समाज के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सभी नागरिकों को लोहड़ी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Envira Gallery | Dynamic Addon Envira Gallery | EXIF Addon Envira Gallery | Featured Content Addon Envira Gallery | Fullscreen Addon Envira Gallery | Gallery Themes Addon Envira Gallery | Lightroom Addon Envira Gallery | NextGEN Importer Addon Envira Gallery – Pagination Addon Envira Gallery | Password Protection Addon Envira Gallery | Pinterest Addon