March 9, 2026

प्रदेश के बजट का 30 फ़ीसदी हो महिलाओं के लिए – रेखा आर्या

0
IMG-20260121-WA0021

देहरादून- प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के बजट का 30% महिलाओं के लिए आरक्षित करने का सुझाव दिया है। इस बारे में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश में लगभग दो दशक से जेंडर बजटिंग की व्यवस्था लागू है, लेकिन शुरू में इसमें बजट का कम हिस्सा दिया जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 5 साल में हर बार जेंडर बजट को बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को सही अर्थों में सशक्त बनाने और आर्थिक-सामाजिक रूप से उनके हाथ मजबूत करने के लिए ज्यादा धन की आवश्यकता है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आगामी बजट में महिला केंद्रित योजनाओं के लिए 30% धन आरक्षित किया जाना चाहिए और हर विभाग में इस नीति का अनुपालन भी निश्चित किया जाए।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में जेंडर बजटिंग पिछले 5 वर्षों (2021-22 से 2025-26) में कुल बजट का औसतन 14-16% हिस्सा रहा है 2021-22 में लगभग 12% था, जो 2022-23 में 13.77% पहुंचा। 2023-24 में जेंडर बजट 14% के आसपास रहा, जबकि 2024-25 में 16% आवंटित हुआ। 2025-26 में कुल 1,01,175 करोड़ के बजट में जेंडर बजट का हिस्सा करीब 17% था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Dione – Conference & Event WordPress Theme Dionis – Winery & Vineyard WordPress Theme Diopter – Creative Responsive Photography / Portfolio WordPress Theme Directories Pro – Directory plugin for WordPress Directories Pro plugin for WordPress Directory Plus – Business Directory PHP Script Directory Pro Directory WordPress Theme DirtyWash – Dry Cleaning & Laundry Service Elementor Template Kit Disable Everything – WordPress Plugin to Disable Right Click, Copying, Keyboard