April 14, 2026

ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में की भेंट, उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल की दी शुभकामनाएं

0
IMG-20241112-WA0005

देहरादून- इगास बग्वाल के शुभ अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष  ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की और उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकपर्व इगास बग्वाल की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड की ऐपण कला से बनी शॉल योगी आदित्यनाथ जी को भेंट की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचुर के बारे में जानकारी ली। इसके बाद ऋतु खण्डूडी भूषण ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को कोटद्वार में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया साथ ही उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में भविष्य के विकास योजनाओं की भी जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता उत्तराखंड (विशेष तौर पर कोटद्वार) और उत्तर प्रदेश के बीच समन्वय बढ़ाने और आपसी सहयोग के उद्देश्य से भी हुई।

लखनऊ में पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सदैव हमें उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और सहेजने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उनका नेतृत्व न केवल हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान को गर्व से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि आने वाली पीढ़ियां इस धरोहर को संजोए और उसे दुनिया भर में सम्मानित करें। उनके दृष्टिकोण ने हमें यह समझने का अवसर दिया है कि सांस्कृतिक विविधता और परंपराएं हमारी अस्मिता का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनका संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Clever WooCommerce Ajax Product Filter CleverSoft – Hosting and Saas WordPress Theme Clickbuy – Shoe Store WooCommerce Elementor Template Kit Clickbuy – WooCommerce Responsive Digital Theme Client Portal Pro Jetpack CRX Addon Clientcy Business & Startup Elementor Template Kit Célina – Spa and Beauty WordPress Theme Clinico – Premium Medical and Health Theme CLINIK – Hospital & Clinical Health Care Elementor Template Kit Cliniq – Doctor & Medical WordPress Theme