April 17, 2026

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों संग की बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों के संबंध में बैठक

0
IMG-20250324-WA0026

देहरादून- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की। यह बैठक 29 मार्च को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में प्रस्तावित बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियो के संबंध में की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इस शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करेंगे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आम जनता को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिलेगी और पात्र लोगों को इन योजनाओं का सीधा लाभ भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस शिविर में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को लाभ मिले, इसके लिए उनकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील की कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। बैठक में पूर्व सैनिकों को इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने और इसे सफल बनाने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर पीबीओआर शमशेर सिंह बिष्ट, रिटायर्ड कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी, रिटायर्ड कैप्टन दिनेश प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot AccessPress Social Login AccessPress Social Pro Accommodo – Accommodation Travel WordPress Theme Accordion FAQ – WordPress FAQ Plugin Accordion FAQ WordPress Plugin Accordion FAQ WordPress Plugin Responsive Accordion for WPBakery Page Builder (Formerly Visual Composer) Accordionza – jQuery Plugin Accu – Healthcare, Massage WordPress Theme AceBeat – DJ Personal Page WordPress Theme