April 26, 2026

मुख्यमंत्री आवास में तीज कार्यक्रम आयोजित, मुख्य अतिथि गुरमीत कौर एवं कार्यक्रम आयोजक गीता धामी के साथ कई महिलाएं रही मौजूद

0
IMG-20240811-WA0021-scaled.jpg

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में रविवार को तीज त्यौहार के अवसर पर सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि गुरमीत कौर एवं गीता धामी (आयोजक) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सावन उत्सव कार्यक्रम में तीज पर आधारित संस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन हुआ ,जिसमें उत्तराखंड के लोकगीत और लोकनृत्य शामिल रहे। कार्यक्रम में गीता धामी ने सभी मेहमानों को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सावन उत्सव कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता का अयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

गुरमीत कौर ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी यहाँ सावन उत्सव के लिए एकत्र हुए हैं। सावन में संपूर्ण धरती खिल जाती है। उत्तराखंड राज्य हरियाली से आच्छादित है। यहां कोने कोने में हरियाली है। सावन का महीना हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है एवं प्रकृति और मानव के बीच के अनूठे संबंध को भी दर्शाता है। सावन में कई त्योहार आते हैं।रक्षाबंधन, नागपंचमी, और तीज जैसे त्योहार हमारे रिश्तों को मजबूत करने और पारिवारिक बंधनों को और गहरा करने का अवसर प्रदान करते हैं।

 गुरमीत कौर ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं शक्ति का प्रतीक हैं। हमारे राज्य की महिलाएं सबसे मेहनती होती हैं। हरियाली तीज का उत्सव हमारे जीवन में नई उमंग और ताजगी लाता है। जैसे प्रकृति हरी-भरी होती है, वैसे ही हमारे जीवन में भी खुशियों और प्रेम का संचार होना चाहिए। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का भी महत्वपूर्ण समय है। शिवभक्त इस समय विशेष पूजा-अर्चना और उपवास रखते हैं, और शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।

 गीता धामी ने सावन उत्सव कार्यक्रम में सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि हरियाली तीज का त्योहार सौंदर्य, प्रेम, उमंग और सुहाग का त्योहार है। यह त्योहार हम सभी को एक मंच में आने और खुशियां बाटने का सुखद अनुभव करवाता है। सावन मास हरियाली का प्रतीक है। यह महीना भगवान शिव और पार्वती को समर्पित है। तीज त्योहार हमें पारंपरिक वेषभूषा, रीति रिवाजों और परंपराओं से जोड़ने का काम करता है। त्योहारों को मनाने से ही हम अपने रीति रिवाज और संस्कार जीवित रखते हुए इन्हें भविष्य तक पहुंचा पाएंगे।

 गीता धामी ने कहा कि हम सभी इस सावन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन के क्रम में पर्यावरण संरक्षण हेतु “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण अवश्य करें। उन्होने कहा वो स्वयं भी “सेवा संकल्प फाउंडेशन’ के माध्यम से पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चला रही हैं। हम सभी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना है एवं अन्य लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होने कहा जब तक हमारा पर्यावरण जीवित है, तब तक हमारा जीवन सुरक्षित है।

इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, अध्यक्ष बाल आयोग गीता खन्ना, अध्यक्ष जिला पंचायत मधु चौहान, विधायक सविता कपूर, विधायक सरिता आर्य, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पद्मश्री बसंती बिष्ट, चांद गुलाटी, आकांक्षा, दीपाली सिंह, अनीशा गुलाटी , वेनू ढिंगरा, लोक गायीका माधूरी बर्थवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Rythm – Rock Band Elementor Template Kit Rythmo | Arts & Music School WordPress Theme S2W - Import Shopify to WooCommerce - Migrate Your Store from Shopify to WooCommerce SaaSHub – Digital Product WordPress Theme Saasland – MultiPurpose WordPress Theme for Startup Saasland – Saas, Startup, Technology & IT Solutions WordPress Theme SaaSly – Startup Landing WordPress Theme Saasmax – Saas Startup WordPress Theme SaaSPro – Startup & SaaS WordPress Theme Saasten – SaaS & Software Landing WordPress Theme