March 9, 2026

प्रदेश के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही हुई पूर्ण,जल्द मुख्यमंत्री धामी करेंगे भूमि पूजन-रेखा आर्या

0
IMG-20240110-WA0045

देहरादून- प्रदेश में अब जल्द ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए राज्य के लोहाघाट(जनपद चंपावत)में बनने जा रहे पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है।पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने लोहाघाट में पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज बनाये जाने की घोषणा की थी जिसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा था जो कि अब भूमि मिलने के साथ ही उसकी हस्तांतरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह प्रदेश की समस्त बालिकाओ के लिए बेहद खुशी का विषय है कि जल्द ही स्पोर्ट्स कॉलेज का भूमि पूजन होगा ।उन्होंने कहा कि देहरादून में स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की तर्ज पर ही इस बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य किया जाएगा ।यह स्पोर्ट्स कॉलेज आवासीय भी होगा जहां बालिकाओं को पढ़ने खेलने के साथ ही आवास की सुविधा प्राप्त होगी।

साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पोर्ट्स कॉलेज में उच्च स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि बालिकाओ को अपने खेल कौशल को निखारने में मदद मिल सके। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिस तरह आज बालिकाएं अपने खेल से राज्य व देश का नाम रोशन कर रही हैं ऐसे में यह बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज भी उनके लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।यहाँ पर छात्राओं को सन्तुलित भोजन, आवास, खेल किट्स, कॉलेज यूनीफार्म, पाठ्य-पुस्तकें एवं लेखन-सामग्री, पुस्तकालय तथा चिकित्सा सहायता आदि निःशुक प्राप्त होगी । साथ ही यहां पर सभी प्रकार के खेल,शिक्षा और उच्चकोटि की सुविधाएं भी छात्राओं को मिलेगी। कैबिनेट रेखा आर्या ने कहा कि इस बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण होने के पश्चात् यह प्रदेश की बालिकाओं को जल्द समर्पित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Ribbon Panel WordPress Plugin Rich Text Field for Elementor Form Richter – Creative WordPress Blog Theme Riclean - Cleaning Service Company Elementor Template Kit Riff – Music, Concert & Festival WordPress Theme Riffel – A Bold & Rich Portfolio WordPress Theme Rigel – Multi-Purpose Business Portfolio Theme Rigel – Ultimate Agency & Portfolio Theme Right Candidate – Election Campaign and Political WordPress Theme Right Flooring – Tiling Services WordPress Theme