April 26, 2026

नेहरू युवा केंद्र की राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित

0
IMG-20250328-WA0023

देहरादून- नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता में समिष्ठा, अवधेश नौटियाल और ईशा कोठारी विजेता बने हैं। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विजेताओं को सम्मानित किया।

नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा यह आयोजन शुक्रवार को विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित किया था। जनपद स्तर पर कोई युवा संसद प्रतियोगिता में विजेता रहे युवाओं ने हिस्सा लिया।

समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे युवा अगर संसदीय प्रणाली और देश का संविधानिक व्यवस्था की अपनी समझ को बेहतर बनाएं तो इससे उन्हें अच्छा नागरिक बनने में मदद मिलेगी।

रेखा आर्या ने कहा कि हमारे युवा ही आने वाले समय में प्रदेश और देश का नेतृत्व करेंगे, इसके लिए उन्हें पूरी तरह तैयार होना होगा। मंत्री रेखा आर्या ने प्रतियोगिता के विजेताओं को एक दो और तीन अप्रैल को संसद भवन में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक अनिल कुमार सिंह, राज्य एनएसएस अधिकारी सुनैना रावत, ललित जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot YITH WooCommerce Featured Audio & Video Content Premium YITH WooCommerce Frequently Bought Together Premium YITH WooCommerce Minimum Maximum Quantity Premium YITH WooCommerce Multi-Step Checkout Premium YITH WooCommerce Multi Vendor Premium YITH WooCommerce Name Your Price Premium YITH WooCommerce One-Click Checkout Premium YITH WooCommerce Order Tracking Premium YITH WooCommerce PDF Invoice and Shipping List Premium YITH WooCommerce Points and Rewards Premium