April 20, 2026

पीएम सूर्य घर : मुफ़्त बिजली योजना की घर – घर जाकर लोगों को जानकारी देगा डाक विभाग

0
1709474030_pm-surya.jpg

देहरादून/नई दिल्ली : “पीएम सूर्य घर : मुफ़्त बिजली योजना” के तहत पाएँ मुफ़्त बिजली एवं सब्सिडी। भारतीय डाक विभाग एवं नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के समन्वय से संचालित “पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना” के माध्यम से प्रदेश का हर घर अब रोशन होगा । इसी कड़ी में उत्तराखंड डाक विभाग के पत्रवाहकों एवं फील्ड स्टाफ द्वारा घर – घर जाकर लोगों को इस योजना हेतु जागरूक किया जा रहा है । इस योजना के तहत एक किलोवाट से 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाने पर सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी । एक किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल एक दिन में लगभग 4 से 5.5 यूनिट बिजली उत्पन्न कर सकता है । उक्त योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क करके सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं । सोलर पैनल लगवाने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का विवरण निम्नवत है –

क्र. सं. औसत मासिक बिजली खपत सौर योजना की क्षमता सब्सिडी
1. 0-150 यूनिट 1-2 KV 30,000 से 60,000
2. 150-300 यूनिट 2-3 KV 60,000 से 78,000
3. 300 से अधिक यूनिट 3 KV से अधिक 78,000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot YITH WooCommerce Customer History Premium YITH WooCommerce Customize My Account Page Premium YITH WooCommerce Delivery Date Premium YITH WooCommerce Deposits and Down Payments Premium YITH WooCommerce Dynamic Pricing and Discounts Premium YITH WooCommerce Email Templates Premium YITH WooCommerce EU Energy Label Premium YITH WooCommerce EU VAT Premium YITH WooCommerce Featured Audio & Video Content Premium YITH WooCommerce Frequently Bought Together Premium