March 5, 2026

सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध धामी सरकार – गणेश जोशी

0
IMG-20240929-WA0013

देहरादून- प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को विकासनगर पहुंचे। जहां उन्होंने विकासनगर स्थित एक निजी वेडिंग प्वाइंट में पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन पछुवादून के तृतीय स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों पूर्व सैनिकों को भी स्मृति चिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के तृतीय स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैनिक सम्मान की चिंता मोदी सरकार करती है और इसी का नतीजा है कि प्रदेश का राज्यपाल एक पूर्व सैनिक हैं और सैनिक का बेटा आज प्रदेश का मुख्यमंत्री और सैन्य कल्याण मंत्री भी एक पूर्व सैनिक है।उन्होंने कहा कि जब से देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है, देश का मान सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने कहा हमारी डबल इंजन सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन को लागू कर सेना के मनोबल को ऊंचा उठाने का काम किया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने प्रत्येक शहीद के परिवार के व्यक्ति को उसकी योग्यतानुसार नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने संकल्प लिया है, देश की सीमा पर रक्षा करते हुए कोई जवान शहीद होता है। धामी सरकार उसे सरकारी नोकरी देगी और अभी तक 27 शहीद परिवारों के आश्रितों को रोजगार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि सैनिकों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढोतरी सहित प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एक सैनिक कार्यालय विकास नगर में खुलने जा रहा है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा जिसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान सैनिक संगठन द्वारा सैनिकों की विभिन्न मांगो के संबंध में पांच सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया। जिसपर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मांगों को पूर्ण करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, केन्द्रीय अध्यक्ष शमशेर बिष्ट, महासचिव कैप्टन आर.डी शाही, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डोगरा, सुरेश नौटियाल, महेंद्र सिंह नेगी, मेहर सिंह चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot WooCommerce Autoship Payflow Payments WooCommerce Availability Scheduler WooCommerce Aweber Newsletter Subscription WooCommerce B2B WooCommerce Backorder Manager Pro WooCommerce Bambora (Beanstream) WooCommerce Banner Images – Add Banners to Products, Categories & Posts WooCommerce Best Price Guarantee – Price Match & Lowest Price Plugin WooCommerce Binary Multi Level Marketing [MLM] WooCommerce Biometric Login | Fingerprint | Web Authentication (WebAuthn)