April 30, 2026

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 09 सालावाला से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र कठेत के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने

0
IMG-20250110-WA0001

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत आज हाथी बड़कला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 09 सालावाला वार्ड से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र कठेत के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और बड़े अंतर से भाजपा इस निकाय चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में विगत वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों पर जनता जनार्दन अपना आशीर्वाद रूपी वोट भाजपा को देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास नारे के साथ कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पद चिन्हों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताया कि निश्चित रूप से भाजपा इस निकाय चुनाव में एक नया रिकॉड दर्ज करेगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद प्रत्याशी भूपेंद्र कठेत, वरिष्ठ भाजपा नेता आर. एस परिहार, विनय गुप्ता, रमेश प्रधान, वी.डी. शर्मा, संगीता कठेत, सिकन्दर, मंजीत रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot OGO – Creative Multipurpose WordPress Theme Ohio - Creative Portfolio & Agency WordPress Theme Ohlala - Cake Shop, Ice Cream & Juice Bar WordPress Theme Oitech – Technology WordPress Theme Okab – Responsive Multi-Purpose WordPress Theme + RTL Oktan – Oil & Gas Industry WordPress Theme Oktilcal – Eye Care WordPress Theme Olam - Easy Digital Downloads Marketplace WordPress Theme Olars – Candle Handmade Shop WordPress WooCommerce Theme Olbia – Elegant WordPress Theme for Photographers