May 1, 2026

कैबिनेट मंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को बांटी सिलाई और ब्यूटीशियन किट

0
IMG-20250503-WA0034

हल्द्वानी- हल्द्वानी के दमुवाढूंगा स्थित अंबेडकर पार्क सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन किट वितरित की।

इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि बेटियों में बचपन से ही लीडरशिप क्वालिटी विकसित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर हम अपनी बेटियों को बचपन से ही सशक्त बनाएंगे तो वें समाज में सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर पाएंगी।

रेखा आर्या ने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है जब आधी आबादी का पूरी तरह सशक्तिकरण किया जाए। इस अवसर पर कई महिलाओं ने अपनी जिजीविषा और जीवट भरी कहानी सुनाई कि किस तरह उन्होंने संकट के समय में अपने आप को सशक्त बनाकर परिस्थितियों को बदल दिया।

महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित रूप से ये महिलाएं पूरे नारी समाज के लिए महिला सशक्तिकरण की आदर्श बनकर उभरी है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन किट प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Boxernia – Boxing School & Martial Arts Elementor Template Kit BoxOffice – Ticket, Concert & Event WordPress Theme BoxShop – Responsive WooCommerce WordPress Theme Brabus | Contemporary Portfolio Theme for Agencies Bradco – Business Elementor Template Kit Braga – Fashion Theme for WooCommerce WordPress BrainBizz – Finance & Business WordPress Theme Braintech – Technology & IT Solutions WordPress Theme Braise – Recipe & Food Blog WordPress Theme Branchy WP – Elementor Multi-purpose WooCommerce Responsive Theme