May 4, 2026

एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत होगा फलदार पौधों का रोपण- कृषि मंत्री गणेश जोशी

0
IMG-20250604-WA0014

देहरादून- प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत प्रदेशभर में फलदार पौधों के रोपण को लेकर चर्चा की गई।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठाते हुए प्रदेश के वृहद स्तर पर विभिन्न हिस्सों में अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाए जाएं।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यावरण को संजीवनी मिलेगी, बल्कि भविष्य में किसानों और आम जनता को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में लक्ष्य तय करते हुए पौधारोपण अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए।

स्कूल, कॉलेज, पंचायतें और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इस अभियान में जोड़ा जाएगा ताकि यह एक जनांदोलन का रूप ले सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot WordPress Multilingual Multisite WordPress Multilingual String Translation Addon WordPress Multilingual Translation Analytics Add-On WordPress Multilingual Translation Management Addon WordPress Multilingual WooCommerce Gateways Country Limiter Add-On WordPress Multilingual Yoast SEO Addon WordPress Multisite Content Copier/Updater WordPress MultiSite Taxonomy Sync WordPress NFT Creator WordPress Notificator: SMS, WhatsApp, and Pushbullet notifications