May 3, 2026

दादी नानियों के बुढ़ापे की लाठी बनेगी सरकार- रेखा आर्या

0
IMG-20251006-WA0015

देहरादून- प्रदेश की वृद्ध और असहाय महिलाओं को आर्थिक सामाजिक और भावनात्मक संबल देने के मकसद से जल्द एक योजना आने वाली है।

महिला सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों और वृद्ध महिलाओं के साथ काम करने वाले गैर सरकारी संगठन प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने योजना की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।

विधानसभा भवन स्थित सभागार में आयोजित बैठक के बाद महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि धामी सरकार प्रदेश की आधी आबादी की पूरी जिम्मेदारी निभाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहले से लागू महिला सारथी योजना, महिला एवं बाल मुखी सहायता योजना और एकल महिला स्वरोजगार योजना के बाद अब वृद्ध महिलाओं के लिए भी विशेष योजना तैयार की जा रही है।

रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों की असहाय वृद्ध महिलाओं को आवश्यक पोषण, देखभाल और भावनात्मक संबल देने के उद्देश्य से यह योजना उनके मन में कई दिनों के मंथन के बाद आई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे प्रदेश में जनपदवार छोटे-छोटे महिला सम्मेलन आयोजित कर वृद्ध महिलाओं से सीधे संवाद किया जाएगा, ताकि उनकी समस्याएं समझी जा सकें और सरकार उन पर ठोस कदम उठा सके।

मंत्री ने अधिकारियों को योजना का मसौदा तेजी से तैयार कर शासन से मंजूरी लेने के निर्देश दिए।

रेखा आर्या ने कहा कि हमारी दादी-नानियों के आशीर्वाद से ही समाज की नींव मजबूत रहती है। उनकी सेवा कर हम उनके आशीषों से उऋण हो सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि जल्दी ही यह विचार एक ठोस योजना का रूप लेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot YITH WooCommerce Added to Cart Popup Premium YITH WooCommerce Advanced Reviews Premium YITH WooCommerce Affiliates Premium YITH WooCommerce Ajax Product Filter Premium YITH WooCommerce Ajax Search Premium YITH WooCommerce Anti-Fraud Premium YITH WooCommerce Authorize.net Payment Gateway Premium YITH WooCommerce Badge Management Premium YITH WooCommerce Barcodes and QR Codes Premium YITH WooCommerce Best Sellers Premium