April 15, 2026

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्याओं के निराकरण एवं सम्बंधित विकास कार्याे की समीक्षा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने

0
IMG-20251024-WA0038

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित अपने कैंप कार्यालय में जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता एवं संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने अधिकारियों से चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल से संबंधित सभी विकास कार्यों को जनहित को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने युमना पेयजल पंम्पिग योजना के माध्यम से मसूरी शहर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार आमजन की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और पेयजल जैसी आवश्यक सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारीगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Envira Gallery | Watermarking Addon Envira Gallery WordPress Plugin Envira Gallery | ZIP Importer Addon Envira Gallery | Zoom Addon Envision Blocks – Elementor Addons & Widgets Envor – Fully Multipurpose WordPress Theme EnvoTek – IT Solution & Services Elementor Template Kit Ephesus – Creative Coming Soon WordPress Plugin Epic News Elements - News Magazine Blog Element & Blog Add Ons for Elementor & WPBakery Page Builder Epicurean – Food & Restaurant Elementor WordPress Theme