March 4, 2026

ओमान अल्ट्रा ट्रेल रन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट को सम्मानित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

0
IMG-20251224-WA0009

देहरादून- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक स्थित मुन्दोली गांव के पूर्व सैनिक नायक कलम सिंह बिष्ट (50 वर्ष) को ओमान में आयोजित 120 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।

मंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मान दिया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट की यह उपलब्धि न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की प्रतिभा, अनुशासन और संकल्प देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि ओमान में 11 से 13 दिसम्बर 2025 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में 68 देशों के धावकों ने प्रतिभाग किया था। इस कठिन प्रतियोगिता में 120 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ पूरी कर पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot GamiPress Credly Gamipress Daily Login Rewards GamiPress Easy Digital Downloads Discounts GamiPress Easy Digital Downloads Partial Payments GamiPress Easy Digital Downloads Points Gateway GamiPress Email Digests GamiPress Expirations GamiPress Frontend Awards GamiPress Leaderboards GamiPress Mark As Completed