June 20, 2026

शिव रघुनाथ मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0
IMG-20260202-WA0013

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज क्लेमेनटाउन स्थित श्री शिव रघुनाथ मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया तथा आरती में भी सम्मिलित हुए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यासपीठ पर विराजमान नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज (अध्यक्ष, सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश – कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed