June 18, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों के साथ कि बैठक

0
IMG-20260305-WA0029

देहरादून= कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 07 मार्च को हरिद्वार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित ‘चार साल बेमिसाल’ महारैली कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यह महारैली प्रदेश सरकार के चार वर्ष के विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटें।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed