June 19, 2026

किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

0
IMG-20260617-WA0014

देहरादून- प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 20 जून को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखण्ड प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के हस्तांतरण अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जनपद हरिद्वार में आयोजित किया जाए। इसके साथ ही प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अधिकाधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कृषि एवं अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आगामी 26 जून को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पंतनगर एवं रुद्रपुर में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान किसानों के हितों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं नवाचारों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के करकमलों द्वारा फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से जनपदों में स्थापित किए जाने वाले वेदर स्टेशनों के शुभारंभ का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

इसके अतिरिक्त, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत 25 करोड़ रुपये की धनराशि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में क्लस्टर आधारित कार्यों का शुभारंभ भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed