June 22, 2026

रोटरी क्लब कोटद्वार के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण

0
IMG-20260622-WA0005

देहरादून- विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार  ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार के बलभद्रपुर स्थित लीला रिजॉर्ट्स एवं बैंकवेट्स में रोटरी क्लब कोटद्वार के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने रोटरी क्लब कोटद्वार को उसके 50 वर्ष के सफल एवं समाजसेवा से परिपूर्ण सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ने वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेवा और समर्पण की भावना ही किसी भी संगठन की वास्तविक पहचान होती है और रोटरी क्लब ने इस भावना को निरंतर सशक्त किया है।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब द्वारा एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर में कुल 69 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इसके माध्यम से अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने वाले ऐसे संगठन सामाजिक विकास की आधारशिला हैं तथा उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन को गति मिलती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed