April 26, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने आवास पर रामज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाया

0
images (1)

Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने आवास पर रामज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाया. अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर PM Modi ने देशवासियों से अपने-अपने घरों में रामज्योति प्रज्ज्वलित कर भगवान राम का स्वागत करने और देशभर में दीपावली जैसा उत्सव का माहौल बनाने का आग्रह किया था. देशवासियों से किए गए इसी आग्रह के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं दिल्ली के अपने आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर रामज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाया.

अयोध्या में सोमवार को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के संपन्न होने के बाद PM Modi ने देशवासियों से रामज्योति जलाने का आग्रह करते हुए X पर पोस्ट कर कहा था, “अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं. इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें. जय सियाराम! ”

 

बता दें कि सोमवार के यादगार दिन से देश के सभी लोगों को जोड़ने के मेगा अभियान के तहत भाजपा ने 22 जनवरी को रात में अपने-अपने घरों में पांच दिए (रामज्योति) अवश्य जलाने का आग्रह किया था और इसे लेकर पार्टी ने देशभर में बूथ स्तर तक जाकर घर-घर तक यह मेगा अभियान भी चलाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Lana Two Factor with Telegram for WordPress Land Estate – Real Estate WordPress Theme Landingue – Landing and One Page Builder Plugin for WordPress Site Landio – Multipurpose Elementor Template Kit Landmark – Real Estate WordPress Theme Landmaster – Garden & Landscaping WordPress Theme Landpick – Multipurpose Apps Landing Page Template WordPress Theme for App Promotion Marketing Site Lanong – Yacht Rental WordPress Theme Lapar – Restaurant & Cafe Elementor Template Kit Laramiss | Elementor Multipurpose Luxury WordPress Theme