May 3, 2026

उत्तरकाशी के नौगांव से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का शुभारंभ

0
IMG-20250601-WA0011

उत्तरकाशी/ नौगांव- प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तरकाशी जनपद के रवाई घाटी अंतर्गत नौगांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का कृषि मंत्री ने अवलोकन किया और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं व तकनीकी जानकारियों की सराहना की।

अपने संबोधन में मंत्री जोशी ने कहा कि यह अभियान किसानों के लिए एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके माध्यम से वैज्ञानिक सीधे खेतों में जाकर किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में यह राष्ट्रव्यापी अभियान 29 मई से 12 जून तक आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून के गुनियाल गांव से की गई। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में प्रतिदिन तीन टीमें काम करेंगी, जो प्रतिदिन लगभग 600 किसानों से सीधा संवाद करेंगी। मंत्री श्री जोशी ने विश्वास जताया कि यह अभियान कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देगा और फसल उत्पादन एवं उत्पादकता में अभूतपूर्व वृद्धि का कारण बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot NewsAtlas – News & Magazine Elementor Template Kit Newsblock – News & Magazine WordPress Theme with Dark Mode Newser – Newspaper & Magazine WordPress Theme Newsfox – Newspaper and Magazine WordPress Theme Newsify – Modern Magazine WordPress Theme Newsmag – News Magazine Newspaper Newsmax – News & Magazine WordPresss Theme Newsomatic – Automatic News Post Generator Plugin for WordPress Newsource – Multi-Concept Blog & Magazine WordPress Theme Newspaper - News & WooCommerce WordPress Theme [Cloud Templates working]