April 22, 2026

तीर्थनगरी के सभी डिपार्टमेंटल स्टोर होंगे बंद, 31 मार्च के बाद नहीं होगी इन स्टोर्स से शराब की बिक्री

0
IMG-20250307-WA0030

देहरादून- तीर्थनगरी के डिपार्टमेंटल स्टोर 31 मार्च के बाद बंद होंगे। मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने धार्मिक स्थलों की अस्मिता को बचाए रखने के लिये मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखी थी।

जिसका संज्ञान लेकर कैबिनेट में 31 मार्च के बाद ऋषिकेश और हरिद्वार के डिपोर्टमेंटल स्टोर्स को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अब इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर मंत्री डा. अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री डा. अग्रवाल ने अवैध शराब बिक्री पर पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगे। पुलिस अधिकारी द्वारा नियमित रूप से शराब तस्करी पर कार्रवाई की बात कही गई।

जिस पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया में आए दिनों अवैध रूप से शराब बिक्री की घटना सामने आ रही है, ऐसे में पुलिस की अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई संदेहास्पद है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि आज अवैध शराब की होम डिलीवरी हो रही है। युवाओं का भविष्य चरस, गांजे, अफीम जैसे मादक पदार्थों की चपेट में आकर खत्म हो रहा है। डा. अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि जिस पुलिस चौकी के कार्यक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री होगी। संबंधित क्षेत्र के चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर एसपी देहात ऋषिाकेश ग्रामीण जया बलूनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, कोतवाल ऋषिकेश राजेंद्र सिंह खोलिया, आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट, थाना प्रभारी रायवाला बीएल भारती, थाना प्रभारी रानीपोखरी विकेंद्र कुमार, एसएसआई विनोद कुमार, चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल, मनोज रावत, विनय शर्मा, एलआईयू से विपिन गुसाईं आदि उपस्थित रहे।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा आस्था पथ पर आए दिनों अराजकतत्वों द्वारा रेलिंग, लाइट्स, बैठने हेतु बेंच को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। डा. अग्रवाल ने सख्त लहजे में पुलिस अधिकारियों को आस्था पथ पर अराजकतत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

इसके अलावा अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाए। जिससे आस्था पथ की आस्था बनी रहे। मंत्री डॉ अग्रवाल ने बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया। साथ ही यातायात व्यवस्था के लिए भी नियम बनाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Booked – Appointment Booking for WordPress Bookflare – Modern Education & Online Learning Elementor Template Kit Booking And Reservation Plugin for WooCommerce Booking System Booking365 – Responsive WordPress Appointment Plugin Bookingo – Course Booking System for WordPress Booklovers – Publishing House, Bookshop & BookStore WordPress Theme + RTL Bookly Advanced Google Calendar (Add-on) Bookly Authorize.Net (Add-on) Bookly Chain Appointments (Add-on)