April 16, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने कोटद्वार विधानसभा के स्थानीय समस्याओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर जवाब मांगा

0
IMG-20240703-WA0006

देहरादून- अपनी विधानसभा में हमेशा सक्रिय रहने वाली विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर मालन नदी पर पॉकलैंड और जेसीबी के माध्यम से दोनो कॉजवे पर पानी डायवर्ट करने के लिए निर्देशित किया और साथ ही लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए भी आदेश किया। उन्होंने बताया की महज अभी 2 या 3 दिन की बारिश हुई है और मालन नदी के उफान पर आ जाने से ह्यूमपाइप कॉजवे वैकल्पिक मार्ग के उपर से पानी बहने लगा जिसके कारण यातायात व्यवस्था दो घंटे तक बाधित रही।

साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के देवी रोड व अन्य जगहों पर हो रही नाली सफाई के मलवे का ना उठाने पर नगर आयुक्त को जवाब देने को कहा है। उन्होंने बताया की निगम द्वारा वर्षाऋतु से पहले हीं नाली साफ कराई जाती है। किंतु इस वर्ष बारिश के साथ साथ अभी भी कार्य गतिमान है और साथ ही यह नालियों से निकली गंदगी वहीं छोड़ रहे है जिस से कचरा रोड में बहकर लोगों की दुकान के आगे जमा हो रहा है और वापिस नालियों में जा रहा है। नगर निगम की इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए ऋतु खण्डूडी ने नगर आयुक्त को तुरंत सफाई के साथ कूड़ा उठाने के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot PDFMentor Pro – WordPress PDF Generator for Elementor Peace – Insurance Agency WordPress Theme Peaker – Fitness & Gym WordPress Theme PeakShops – Modern & Multi-Concept WooCommerce Theme Pearl - Corporate Business WordPress Theme Pearlsell WP – Jewelry Elementor WooCommerce Theme Pearson Specter | Lawyer & Attorney WordPress Theme Pediatra – Pediatrician Clinic & Healthcare Elementor Template Kit Peeboo – Pet Store WooCommerce WordPress Theme Peepso Unlimited Bundles