May 3, 2026

काशीपुर (उधमसिंह नगर) में नहर में डूबे व्यक्ति का शव एसडीआरएफ द्वारा बरामद

0
20260503_203350

देहरादून- 02/05/2026 को जिला नियंत्रण कक्ष, उधमसिंह नगर से सूचना प्राप्त हुई कि काशीपुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास नहर में एक व्यक्ति डूब गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट रुद्रपुर से उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा डीप डाइविंग एवं कांटा (हुक) के माध्यम से संभावित स्थानों पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया, किन्तु दिनांक 02/05/2026 को सर्चिंग के दौरान कोई सफलता प्राप्त नहीं हो सकी।

दिनांक 03/05/2026 को पुनः एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर विस्तृत सर्चिंग अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों के उपरांत टीम द्वारा कुंडा क्षेत्र, चौकी पैगा, काशीपुर के अंतर्गत नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।
बरामद शव को एसडीआरएफ टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही के उपरांत जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक की पहचान कुलवंत सिंह पुत्र श्री राम प्रसाद, उम्र लगभग 30-35 वर्ष, निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Gsquare – Real Estate Theme Gueni – Business Solution Elementor Template Kit Guidan – NonProfit Charity WordPress Theme Gunomic – Shooting Range & Gun Club Elementor Template Kit Gunslinger — Gun Store & Hunting WordPress Theme Gunslinger — Gun Store & Hunting WordPress Theme Guru | Learning Management WordPress Gustablo | Restaurant & Cafe Responsive WordPress Gustavo | Mexican Grill, Bar & Restaurant WordPress Theme Gute – Minimalist Blog Elementor Template Kit