May 30, 2026

14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0
IMG-20260411-WA0000

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे को लेकर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों से गढ़ी कैंट में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस दौरान मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों और मोर्चों के नव-नियुक्त अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, रजत अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed