April 25, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

0
IMG-20250308-WA0019

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा, “आज महिलाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है, और उन्हें हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्य किए हैं, जिनका लाभ आज करोड़ों महिलाओं को मिल रहा है। इस दौरान क्षेत्रवासियों की मांग पर मंत्री गणेश जोशी ने गल्जवाड़ी में बारात घर निर्माण की घोषणा भी की, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक व पारिवारिक आयोजनों के लिए सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान गल्जवाड़ी लीला शर्मा, ज्योति कोटिया, पार्षद नंदनी शर्मा, मंडल महिला मोर्चा मंत्री विनीता अधिकारी, रेखा, दीपा, विमला, रेणु राणा, कविता, हरिमाला, शोभा अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot AIT PayPal Subscriptions AIT Permissions Manager AIT Quick Comments AIT Shortcodes AIT Special Offers AIT Stripe Payments AIT Subscribe Form Aixor - Marketing Agency Ajax Search Pro – Live WordPress Search & Filter Plugin Ajax Search Pro – Live WordPress Search & Filter Plugin