April 20, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी होली की शुभकामनाएं

0
20250313_152559

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने bjp के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उन्हें होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर पहुंचकर उन्हें रंगों के पर्व की शुभेच्छा प्रेषित की।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होली भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है, जो समाज में प्रेम और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को भी होली की शुभकामनाएं देते हुए राज्य वासियों से भी इस पर्व को उल्लास और प्रेमपूर्वक मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Instagram Element – Instagram Plugin for jQuery Instagram Feed For Elementor Instagram For WooCommerce Instagram Theatre Instant Blog – Fast & Simple Blog Php Script Progressify – PWA & Google AMP & Facebook IA for WordPress Instec – Technology WordPress Theme Instive – Insurance WordPress Theme Insurance Agency WordPress Theme Insure – Insurance Business Elementor Template Kit