March 4, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में दिखाया दम, सुबह किया जनसंपर्क और शाम की ताबड़तोड़ जनसभाएं

0
IMG-20240512-WA0026

नई दिल्ली –  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार, सैनिक इनक्लेव, अजीत बिहार दिल्ली में जनसंपर्क किया।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री गोकुलपुरी विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मंडोली सबोली खेड़ा मंदिर में अनुसूचित समाज के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित किया। मंत्री गणेश जोशी द्वारा घर-घर संपर्क के बाद ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित किया। घर-घर पर्ची वितरण के साथ-साथ शक्ति एनक्लेव कमालपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के स्टीकर भी लगाए और पत्रक भेंट कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की। मंत्री गणेश जोशी ने कमल विहार स्थित बद्री केदार मंदिर में भी दर्शन किए।

रोहतास नगर विधानसभा के मानसरोवर पार्क और पीपल चौक रामनगर में देर सांय जनसभाओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।जनसभा के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 25 मई को लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर रोहतास नगर विधायक जितेन्द्र महाजन, विधानसभा प्रभारी अनुराग चंदेल, धरमवीर नागर, मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मण्डल महामंत्री चौधरी रीता सिंह, हितेश सिंह, मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक गिरीश बलूनी, रेखा रावत, राजेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री विजय प्रताप राठौर, नवीन सिंह, जगमोहन बिष्ट, प्रताप सिंह रावत, सुंदर सिंह रावत, अनंत गोपाल बिट्टू सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot ItsMyKit – Dark Creative Portfolio Elementor Template Kit Itsoluz – IT Solutions WordPress Theme iuStore – Fashion Beauty Cosmetic Shop WooCommerce WordPress Theme Ivent – Event & Conference Elementor Template Kit iVent – Multipurpose Event WordPress Theme IvyPrep – Education & School WordPress Theme iWP-DevToolz (Pro) – WordPress Plugin Maker + Code Generator Izeetak – IT Solutions & Services Elementor Template Kit iZooto for AMP iZPAY – Mobile App & Fintech Startup Elementor Template Kit