April 24, 2026

सीएम धामी ने मुम्बई में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित सभा को किया संबोधित, कहा – देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को बनाना चाहती हैं कमजोर

0
IMG-20240512-WA0035-e1715518914940.jpg

मुंबई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्लेश्वर रोड, विले वार्ले, ईस्ट मुम्बई में भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमारे उत्तराखंड की टोपी को जन जन तक पहुंचाया है। उन्होने कहा वो अपने परिवारवालों से मिलने आए हैं। सभी लोग मुंबई में रहते हुए भी उत्तराखंड से जुड़े हुए हैं। आगामी चुनाव देश के उज्जवल भविष्य, विकसित भारत के संकल्प, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। जनता के आशीर्वाद से पूरे देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी जी की लहर है। कुछ देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतो के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं। परंतु पूरे देश ने प्रधानमंत्री मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन सरकार बनाने के लिए नहीं अपितु अपने परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए बनाया गया है। प्रधानमंत्री जी 140 करोड़ देशवासियों का अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी श्री उज्ज्वल निकम जी ने राष्ट्रीय हित में कई काम किए हैं। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के संरक्षण के बावजूद आतंकी अजमल क़साब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया। उन्होंने कहा हमने 20 मई को उज्ज्वल निकम को एकजुट होकर वोट देना है। और जनता का ये वोट सीधा प्रधानमंत्री जी को उर्जा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व देश में आईआईटी, एम्स जैसे संस्थान बन रहे हैं। भारत में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचो का निर्माण कार्य जारी है। भारत डिजीटल पेमेंट में क्षेत्र में सबसे आगे है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर विकास कार्य किए जा रहा हैं। उत्तराखंड में 55 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। उज्जवला योजना के अंतर्गत घर घर गैस सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है। बीते 10 सालो में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। उत्तराखंड के हजारों सैनिकों ने कश्मीर को बचाने के लिए अपनी शहादत दी है। आज उस कश्मीर से धारा 370 का खात्मा कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है, तीन तलाक का भी खात्मा कर दिया गया है। भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। कांग्रेस के लोग देश के विरोध के साथ सेना का विरोध भी करते हैं। प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। बीते 10 सालों में उनके नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में 2 लाख करोड़ से भी अधिक योजनाओ पर कार्य हुए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू  हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। अब उत्तराखंड में पूर्ण पारदर्शिता से सरकारी भर्तियां हो रही हैं। उन्होने कहा हमने संकल्प लिया है कि उत्तराखंड का मूल स्वरूप बचा रहे। उत्तराखंड के लोगों के प्रति देशवासियों का नजरिया बदला है। लोगो का भाव हमारे प्रति पवित्र है। उत्तराखंड में हमने सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून एवं महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में हर दिन कोई नया घोटाला सामने आता था। पर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक भी घोटाला नही हुआ है। आज भारत पहले से अधिक मजबूत और शक्तिशाली हुआ है। आज भारतीय सेना दुश्मन देश की धरती में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है। पूरे देश में राष्ट्रीय भक्त और राम भक्त, राम मंदिर पर खुशी मना रहे हैं तो कांग्रेस के लोग अब भी सनातन संस्कृति का अपमान करते हैं। बाला साहेब ठाकरे जी का राम मंदिर निर्माण कार्य में बड़ा योगदान रहा, लेकिन आज उनके बेटे ने राम मंदिर के विरोधियों के साथ गठबंधन कर लिया है। कांग्रेस बौखलाकर अब विरासत टैक्स लगाने की बात करती है। इन लोगो ने कर्नाटक में ओबीसी का आरक्षण छीन कर वर्ग विशेष के लोगो को दे दिया है।  इस दौरान महेंद्र सिंह गुसाईं, संजय उपाध्याय, अमरजीत मिश्र, दर्जा मंत्री विनय रोहेला, अनिकेत निगम, राजेंद्र शर्मा, मोहन काला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Umbala – Fashion & Clothing Store WooCommerce Theme Umberto – Mushroom Farm & Organic Products Store WordPress Theme Umeå – Furniture Store WordPress Theme Umeno – Multipurpose WooCommerce Theme Unbound – Charity & Nonprofit Elementor Template Kit Uncanny Automator Pro WordPress Plugin Unded – Creative Agency and Portfolio WordPress Theme Undertone – Business Services & Shop Elementor Template Kit Undo My Vote Addon For BWL Pro Voting Manager Uneet – Apartment & Single Property Real Estate Elementor Template Kit