September 19, 2026

आयोजित की जाएंगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा एवं आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित- रेखा आर्या

0
IMG-20260919-WA0004

देहरादून- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने रुद्रपुर(उधमसिंह नगर) कलेक्ट्रेट सभागार मे “सेवा संकल्प” अभियान के निमित्त आगामी 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले “आंगन का मिलन” कार्यक्रम को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियो और पार्टी पदाधिकारियो के साथ बैठक ली।बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्री ने गार्ड ऑफ़ ऑनर की सलामी ली। मंत्री ने बैठक में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विभागीय मंत्री ने बताया की जनपद के 2 हजार 388 आंगनबाड़ी केंद्रों में यह आयोजन होने है जो कि कुल 13 दिनों तक विभिन्न ब्लॉक स्तर पर किए जाएंगे।इस दौरान विभिन्न दिवस पर अलग अलग गतिविधियां संचालित की जाएंगी जिनमे टीकाकरण एवं पोषण अभियान,पोषण अभियान के उद्देश्यों एवं लाभों की जानकारी, संतुलित आहार एवं पोषण पर चर्चा,बाल गीत एवं कविताएँ,सांस्कृतिक नृत्य एवं लोकनृत्य,लघु नाटिका आदि सम्मलित हैं।

कार्यक्रम में पोषण एवं मातृ-शिशु कल्याण,माँ और बच्चे के पोषण पर चर्चा,पोषण अभियान की जानकारी,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की जानकारी,सरकारी योजनाओं के लाभ और पात्रता कैसे लें इसकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभाग की ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों, सहायिकाओं और आशा बहनों का सम्मान समारोह भी किया जाएगा।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में यह भी दिशा निर्देश दिए कि हमारे आंगनबाड़ी केंद्र जो कि प्रातः 9 बजे संचालित होते है और 12 बजे तक चलते है ऐसे में इस समय सीमा के भीतर ही सभी क्रियाकलाप कर लिए जाएँ ताकि हमारे बच्चों और अभिवावकों को किसी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े।

मंत्री ने कहा की इस दौरान बच्चों की प्रस्तुति,बाल गीत एवं कविताएँ,सांस्कृतिक नृत्य एवं लोकनृत्य,लघु नाटिका एवं अभिनय,रचनात्मक गतिविधियों की प्रस्तुति के साथ बच्चों की प्रतिभा एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed