May 1, 2026

उत्तराखंड पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे साइबर अपराधी, अब इस जिले की पुलिस का ऑफिशल फेसबुक पेज किया हैक

0
file-20190218-121750-os1orj-768x600.jpg

देहरादून: साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज किया हैक, विभाग में मचा हड़कंपसाइबर अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। कुछ समय पहले ही उत्तराखंड पुलिस की फेसबुक आईडी हैक होते ही महकमे में हड़कंप मच गया था और अब साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस को साइबर आईडी हैक कर दी।हालांकि इसको ठीक कर दिया गया लेकिन पुलिस को साइबर अपराधी चुनौती तो दे ही रहे हैं।

साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक कर दिया। फेसबुक पेज पर पुलिस के लोगो वाली तस्वीर को हटाकर वहां आपत्तिजनक तस्वीर लगा दी। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

साइबर अपराधियों ने इससे पहले भी उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक किया था। शुरुआत में कोई समझ ही नहीं पाया कि ये पुलिस का ऑफिशियल पेज ही है या फिर किसी ने दूसरा पेज बनाया है। इस पर एक अश्लील तस्वीर लगी हुई थी। देखते ही देखते इस पर कमेंट की बाढ़ आ गई थी।

लोगों ने इसे उत्तराखंड पुलिस को साइबर अपराधियों की खुली चुनौती के रूप में बताया। कुछ लोगों ने इसे साइबर सुरक्षा के लिए भी खतरा बताया। लोगों का कहना था कि जब पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट ही सुरक्षित नहीं तो आम लोगों की साइबर सुरक्षा किस तरह की जा सकती है।

अपराधियों ने पहले डीजीपी की भी बनाई थी फेक आईडी

पिछले साल साइबर अपराधियों ने डीजीपी के नाम से भी व्हाट्एसएप आईडी बनाकर कुछ लोगों को कमेंट किए थे। इस पर डिस्प्ले पिक्चर पर डीजीपी की तस्वीर लगाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के जामतारा इलाके में रेड मारी थी। यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भी कई अन्य अधिकारियों की आईडी के साथ अपराधियों ने इस तरह की छेड़छाड़ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Makao – Fashion Shop WordPress Theme Make Me Halloween – WordPress plugin Makeaholic – Beauty Cosmetics WordPress Theme Makehub – Beauty & Cosmetics WooCommerce Theme Maker – Tools Store WordPress Theme Maël – Modern Creative Agency WordPress Theme Maldives – Business & Agency Elementor Template Kit Malmö – A Charming Multi-concept WordPress Theme Malo – Beekeeping & Honey Shop WordPress Theme Malta – Windsurfing, Kitesurfing & Wakesurfing Center WordPress Theme