March 7, 2026

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के उदयरामपुर में “दीदी की पाठशाला” का शुभारंभ

0
IMG-20250129-WA0064

 

कोटद्वार- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक,ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर कोटद्वार के उदयरामपुर में “दीदी की पाठशाला” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को स्कूल बैग्स और पाठन सामग्री वितरित की।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि पिछले निगम चुनाव के दौरान जब वह उदयरामपुर आई थीं, तब उनकी मुलाकात गौरव से हुई थी। गौरव पैरों से दिव्यांग हैं, लेकिन इसके बावजूद वह क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। गौरव अब बच्चों को “दीदी की पाठशाला” के माध्यम से शिक्षा देंगे, जिससे यहां न केवल पढ़ाई, बल्कि बच्चों को खेल जैसे कि कैरम, चैस आदि भी सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही, बच्चों को मैनर्स, बैठने और उठने का तरीका, बात करने का तरीका भी सिखाया जाएगा, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

खण्डूरी ने कहा कि दीदी की पाठशाला में वो स्वयं भी शिक्षण करने आयेगी जिससे जरुरत बन्द बच्चों का भाषाई ज्ञान अंग्रेजी व हिन्दी सहित उनमें आत्मविश्वास विकास हो सके ।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने यह भी कहा कि “दीदी की पाठशाला” निःशुल्क होगी और इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को न केवल शिक्षा, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक कौशल भी प्रदान करना है। यदि यह प्रयास सफल रहा, तो इसे वृहद स्तर पर लागू किया जाएगा।

अपने जन्मदिवस के इस खास मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों के साथ मिलकर उत्सव मनाया और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस पहल की स्थानीय जनता और क्षेत्रवासियों ने सराहना की और इसे क्षेत्र के बच्चों के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Vivo – Health & Medical WordPress Theme Vixan – Digital Agency Portfolio Elementor WordPress Theme Vixus – Business Startup Elementor Template Kit Vizox – Immigration Visa WordPress Theme VKomatic Automatic Post Generator and VKontakte Auto Poster Plugin for WordPress Vlog – Video Blog / Magazine WordPress Theme Vloma Grid – A Responsive WordPress Video Blog Theme Vmagazine- Blog, NewsPaper, Magazine WordPress Themes Vocal – Singing & Voice Artist WordPress Theme Voevod – WooCommerce Store WordPress Theme