April 27, 2026

विभागीय अधिकारियों को जुलाई तक शिक्षकों की चयन प्रक्रिया सम्पन्न करने के दिए निर्देश

0
IMG-20240302-WA0019-e1717589550313.jpg

देहरादून- प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जायेगी। प्रथम चरण में 2917 पदों पर जनपदवार विज्ञप्ति जारी की जायेगी जबकि द्वितीय चरण में 451 पदों पर प्रथमिक शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। विभागीय अधिकारियों को माह जुलाई तक शिक्षकों की चयन प्रक्रिया सम्पन्न करने के निर्देश दे दिये हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक एलटी की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र कराने व सभी विद्यालयों में समय पर पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने सहित बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई । डा0 रावत ने बताया कि उच्च न्यायालय में दाखिल  याचिका व अन्य विभागीय निर्णयों के दृष्टिगत बेसिक शिक्षकों के कुल रिक्त 3368 पदों पर भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत प्राथमिक शिक्षकों के 2917 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जनपदवार विज्ञप्ति जारी करने को कहा गया है।

डा. रावत ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय में दाखिल रिच याचिकाओं के चलते प्राथमिक शिक्षकों के अवशेष 451 पदों पर न्यायालय के निर्णय के उपरांत दूसरे चरण में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेसिक शिक्षकों की कमी को दूर करने के दृष्टिगत भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र सम्पन्न कर चयनित शिक्षकों को माह जुलाई तक नियुक्ति प्रदान करने को विभागीय अधिकारियों को कहा गया हैं ताकि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो और पठन-पाठन सुचारू रूप से चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Groove Connect Jetpack CRX Addon Groovy Mega Menu – Responsive Mega Menu Plugin for WordPress Groser – Grocery Store WooCommerce WordPress Theme Grotte - A Dedicated WooCommerce Theme Groups File Access Groups for WooCommerce Grow CRM – Laravel Project Management Growceries – Food & Grocery Store Elementor Template Kit Groweal – Health Coaching Elementor Template Kit Growio – Landing Page WordPress Theme