March 9, 2026

यहां निकली पूजीत अक्षत कलश पद यात्रा

0
IMG-20240109-WA0010

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलावर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में देहरादून कालीदास रोड़ स्थित गौरी शकंर मन्दिर में आयोजित पवित्र अक्षत कलश यात्रा में प्रतिभाग किया। पूजन के बाद कलश यात्रा रवाना हुई यात्रा की अगुवाई सिर पर मिट्टी के कलश लेकर कर चल रही महिलाओं ने की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राम जन्मभूमि अयोध्या से आये पूजित अक्षत के दर्शन पूजन कर भव्य अक्षत कलश पद यात्रा में भाग लिया और आशीर्वाद भी प्राप्त किया। यह अक्षत कलश यात्रा देहरादून कालीदास रोड़ स्थित गौरी शकंर मन्दिर से प्रारंभ होकर भगवान महर्षि वाल्मीकि पथरियापीर होते हुए और कलश यात्रा बद्रीनाथ मंदिर तक जाएगी। पद यात्रा में अक्षत पूजन कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह- जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पद यात्रा में शामिल होकर पवित्र कलश के दर्शन कर भगवान राम का आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज पूरा देश राममय हैं। उन्होंने कहा 500 वर्षो का इंतजार अब जल्द खत्म होने जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को विधिवत राम मंदिर का लोकार्पण करेंगे।
मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया आव्हान 22 जनवरी को राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के दिन को ‘दीपावली’ के रूप में मनाने के लिए अपने घरों में विशेष दीये जलाने का सभी से आग्रह भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot WPFomify EDD Addon WPFomify GIVE Addon WPFomify Gravity Forms Addon WPFomify Learndash Addon WPFomify LifterLMS Addon WPFomify Mailchimp Addon WPFomify WooCommerce Addon WPFomify Zapier Addon WPForms – Aweber WPForms – Calculations Addon