June 14, 2026

जंगल में भटके ट्रैकर्स के लिए बनी SDRF सहारा, सभी 05 को निकाला सुरक्षित

0
IMG-20260614-WA0003

देहरादून- देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर जंगल के बीच रास्ता भटक जाने से फंसे 05 ट्रैकर्स को SDRF, स्थानीय पुलिस एवं DDRF के संयुक्त प्रयासों से सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

14 जून 2026 को आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि देवरियाताल से चोपता के मध्य ट्रेकिंग के दौरान 05 ट्रैकर्स निर्धारित मार्ग से भटककर घने जंगल क्षेत्र में पहुंच गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि से उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। साथ ही स्थानीय पुलिस एवं DDRF की टीमों ने भी राहत एवं बचाव अभियान में सहभागिता की।

दुर्गम एवं घने जंगल क्षेत्र में संयुक्त रूप से सघन सर्च अभियान चलाते हुए टीमों ने सभी ट्रैकर्स को खोज निकाला। रेस्क्यू किए गए ट्रैकर्स में अभिजीत कुमार (गोपालगंज, बिहार), साहिल कुमार, पुरुषोत्तम चौधरी, सचिन कुमार तथा आलोक कुमार शामिल थे।
संयुक्त रेस्क्यू टीम द्वारा सभी ट्रैकर्स को सुरक्षित मार्ग से बाहर लाकर रोड हेड तक पहुंचाया गया तथा उनकी कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के उपरांत जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed