May 15, 2026

एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा नीम बीच क्षेत्र में डूबे दिल्ली निवासी युवक का शव बरामद

0
IMG-20260515-WA0000

देहरादून- 14 मई 2026 को नीम बीच क्षेत्र में एक युवक के डूबने की सूचना प्राप्त होने पर State Disaster Response Force (SDRF) Uttarakhand की ढालवाला टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। लगातार अथक प्रयासों एवं सर्च ऑपरेशन के दौरान दिनांक 15 मई 2026 को एसडीआरएफ के डीप डाइवर कांस्टेबल अजय सिंह द्वारा लगभग 15 से 20 फीट गहराई में जाकर डूबे युवक आशीष कुमार निवासी दिल्ली का शव बरामद किया गया।

शव को पानी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

रेस्क्यू टीम में एएसआई विजेंद्र कुड़ियाल, मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश, मुख्य आरक्षी विकास, कांस्टेबल अजय सिंह, कांस्टेबल प्रदीप एवं कांस्टेबल दीपक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed