गौरीकुंड के पास गहरी खाई में गिरे घायल व्यक्ति को SDRF, उत्तराखंड ने किया रेस्क्यू
देहरादून- 15 मई 2026 को DCR रुद्रप्रयाग से SDRF पोस्ट सोनप्रयाग को सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुंड क्षेत्र में एक व्यक्ति अचानक गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, अंधेरा एवं अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद SDRF, DDRF एवं NDRF की टीमों द्वारा बिना समय गंवाए संयुक्त रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद टीमों ने जोखिम उठाते हुए लगभग 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई।
रेस्क्यू अभियान के दौरान जवानों ने अदम्य साहस, सूझबूझ एवं उत्कृष्ट समन्वय का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को सावधानीपूर्वक स्टेचर पर सुरक्षित किया तथा कठिन एवं संकरे मार्गों से होते हुए उसे खाई से बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया। तत्पश्चात घायल को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF, DDRF एवं NDRF की टीमों ने विपरीत परिस्थितियों में भी त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बार फिर यह साबित किया कि आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए वे सदैव तत्पर हैं।
