April 27, 2026
IMG-20251105-WA0037

हरिद्वार- खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार रोशनाबाद के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित हो रही है इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 14 टीम हिस्सा ले रही है।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी देश को खेल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य तय करें और फिर इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तन मन से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति बहुत तेजी से विकसित हुई है और अब खेल व खिलाड़ियों के प्रति समाज की सोच में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ चुका है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पदक जीतने पर अधिकतम नगद इनाम राशि, सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण और आउट ऑफ टर्न जॉब देने की व्यवस्था पहले ही कर चुकी है।

उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा कि 2036 का ओलंपिक, जो संभव तक भारत में आयोजित होगा, उसके लिए खुद को अभी से तैयार करे।

इस अवसर पर उत्तराखंड के परंपरागत खेल पिट्ठू के भी एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग, मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल, सीडीओ ललित नारायण मिश्रा, जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग आदि उपस्थित रहे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद खेल परिसर में स्थित मल्टीपरपज योगस्थली स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार को हेमलता कोहली मेमोरियल उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भी उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपना हुनर निखारने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं का नियमित रूप से लाभ उठाने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot CoffeeBean – Portfolio and Blogging WordPress Theme Coffeeine – Coffee Shop & Cafe Elementor Template Kit CoffeeKup – Cafe & Coffee Shop Elementor Template Kit Coffo – Cafe & Coffee Shop WordPress Theme Cohubz – Creative Hub & Coworking Space Elementor Template Kit Coiffeur – Hair Salon WordPress Theme Coin Market Cap & Prices - WordPress Cryptocurrency Plugin Coinary – Blockchain Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit CoinOne – Cryptocurrency Elementor Template Kit Coinpress – Cryptocurrency Pages for WordPress