April 26, 2026

बांग्लादेश में हिन्दू एवं अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा हेतु 10 दिसम्बर को होने वाली आक्रोश मार्च के संबंध में विभिन्न बैठकों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्बोधित

0
IMG-20241207-WA0014

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बांग्लादेश में हिन्दूओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के दिन 10 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च (रैली) की तैयारियों के संबंध में किशननगर वार्ड और डाकरा में बैठकों को संबोधित किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दूओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहा अत्याचार और हिंसा अत्यंत निंदनीय है, हम सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है।

बैठक के दौरान उपस्थित जन समूह से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी लोगों से आगामी 10 दिसम्बर को रैंजर्स कॉलेज ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, नंदनी शर्मा, अंकित जोशी, संदीप कुमार बिट्टू, निर्मला थापा, प्रभा शाह, रेखा थापा, मीनू राणा, ऋतिक कुमार, पंकज कुमार, सुरेश गौड़ सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot LearnDash LMS ConvertKit Integration LearnDash LMS Elementor Integration LearnDash LMS Gradebook LearnDash LMS GrassBlade Integration LearnDash LMS MailChimp Integration LearnDash LMS Notifications LearnDash LMS ProPanel Addon LearnDash LMS SamCart Integration LearnDash LMS Slack Integration LearnDash LMS Stripe Integration