March 9, 2026

चमोली में राष्ट्रीय मार्ग में काम कर रहे मजदूर पहाडी से बोल्डर गिरने के बाद जान बचाकर भागे, देखे वीडियो

0
Screenshot_20240711-151130_WhatsApp

चमोली- उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से जगह-जगह सड़कों पर बोल्डर गिरने से आवाजाही बाधित है। बंद सड़कों को खोलने का काम तेजी से जारी है। कई जगहों पर सड़क खोलने में जुटे मजदूर जान जोखिम में डालकर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में बदरीनाथ हाईवे खोलने में जुटे मजदूरों के ऊपर अचानक भरभराकर बोल्डर गिरने लगे। तेजी से मजदूर अपनी जान बचाने के लिए भागे। गनीमत रही कि सभी मजदूर सुरक्षित है। जरा सी देरी मजदूरों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी। आज सुबह तक वाहनों की आवाजाही सुचारु होने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक कोई आसार नजर नहीं आ रही है। ऑल वेदर परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग से मारवाड़ी तक चौड़ीकरण कार्य गतिमान है। कई जगहों पर हाल ही में बीआरओ की ओर से हिल कटिंग की गई है।

आपको बता दें कि जोशीमठ चुंगीधार के पास चट्टान टूटने से मलबा-बोल्डर आने से बंद हुए बदरीनाथ हाईवे को खोलने में प्रशासन की टीम जुटी है। सड़कों के बाधित होने से जोशीमठ और पीपलकोटी की ओर करीब 3000 तीर्थयात्री फंसे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को खाने-पीने की वस्तुएं मुहैया कराई जा रही हैं। हाईवे खुलता न देख कई तीर्थयात्री आस-पास के होटलों में चले गए, जबकि कई तीर्थयात्रियों ने वाहनों में ही रात बिताई। वहीं बीआरओ की टीम हाईवे खोलने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Manice – Business Elementor Template Kit Manila – Portfolio WordPress Theme Manit – IT Solutions & Technology WordPress Theme Manon – Portfolio & Agency WordPress Theme Mantrasana – Yoga Studio Elementor Template Kit Mantsion – Real Estate Elementor Template Kit Manufacto – Factory WordPress Theme Manufacturer - Factory and Industrial WordPress Theme Manzil – Construction and Building WordPress Theme Map Markers – Multipurpose WordPress Plugin