June 14, 2026

यमुना पुल के पास लापता व्यक्ति का शव SDRF द्वारा किया गया बरामद

0
20260419_133922

उत्तराखण्ड- देहरादून के डाकपत्थर क्षेत्र अंतर्गत यमुना पुल के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया था। उक्त दुर्घटना में चालक को स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति के नदी में लापता होने की सूचना प्राप्त हुई।

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट डाकपत्थर से टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा यमुना पुल से लेकर डैम क्षेत्र तक विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया, किन्तु कोई सफलता प्राप्त नहीं हो सकी।

SDRF टीम द्वारा आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को पुनः सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा उक्त लापता व्यक्ति *(संदीप अधिकारी पुत्र प्रताप सिंह अधिकारी, उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बुराष्टि (कच्चा )चकराता देहरादून)* के शव को ट्रक के नीचे नदी से बाहर निकाला गया तथा शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed