March 10, 2026

आम आदमी पार्टी ने रुद्रपुर में किया सभा का आयोजन 

0
IMG-20240429-WA0032

आम आदमी पार्टी ने रुद्रपुर में किया सभा का आयोजन  पार्टी अध्यक्ष समेत आप के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे मौजूद

आम आदमी पार्टी द्वारा रुद्रपुर के एक निजी होटल में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत पूर्व जिला अध्यक्ष और अन्य लोग मौजूद रहे।इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर का स्वागत कर आगामी संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।

इस सभा में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा द्वेष की भावना के तहत ही आप पार्टी के सर्वोच्च नेताओं को जबरन ED के जरिए जेल डालने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि हम माननीय न्यायालय का पूर्ण सम्मान करते हैं और माननीय न्यायालय द्वारा जो भी निर्णय आयेगा हम उसका सम्मान करेंगे।

उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक ओर बीजेपी विपक्ष पर कई तरह के आरोप लगाती है, लेकिन बीजेपी को खुद अपने गिरेबाँ में झांकना चाइये, जहाँ दागी नेताओं की लिस्ट बड़ी लंबी है। उन्होंने आगे कहा कि कल तक जो नेता दूसरे दलों में रहते हुए बीजेपी को एक आँख नहीं भाते थे, वही नेता बीजेपी में आते ही कैसे बेदाग हो गए ये बीजेपी ही बेहतर बता सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि अब देश और प्रदेश की जनता भली भाँति जानती है कि बीजेपी का चरित्र कैसा है, ये सिर्फ जुमलों की पार्टी है और इस लोकसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी को हाशिये पर ले आयेंगे।

उन्होंने कहा कि आप पार्टी जनपद व विधानसभा वार कार्यकर्ताओ व पूर्व पदाधिकारियो॔ से चर्चा कर संगठन विस्तार करने के लिऐ निरंतर कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जल्द ही उत्तराखंड मे बूथ स्तर तक क्रमवार संगठन निर्माण करने की घोषणा करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Folio Two – Portfolio for Creative Professionals Foliokit – Personal Portfolio Elementor Template Kit Fonnia – Digital Product Store Elementor Template Kit Font icons loader for wordpress Food & Pizzeria – Ultimate Delivery WordPress Theme Food Store WooCommerce WordPress Theme – Efway Food Stuff WP – Multipurpose Elementor WooCommerce Theme FoodBook Automatic Order Invoice Printing Add-on FoodBook In-Restaurant Orders Add-on FoodBook Multi-delivery Fees Add-on