June 17, 2026

श्री केदारनाथ मार्ग पर सेल्फी लेने के दौरान यात्री हुआ घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

0
IMG-20260503-WA0021

देहरादून- 03 मई 2026 को पुलिस चौकी लिंचोली से समय 18:50 बजे SDRF टीम को छोटी लिनचोली क्षेत्र में कुछ यात्रियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम द्वारा पाया गया कि एक यात्री श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग (छोटी लिनचोली) में किनारे जमी बर्फ पर सेल्फी लेने के उद्देश्य से ऊपर चढ़ गया था, जहां फिसलने के कारण वह घायल हो गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर आए थे।

SDRF टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित नीचे लाकर छोटी लिनचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया।

*घायल व्यक्ति*

अनूप रैकवार पुत्र  जगदीश रैकवार, उम्र 42 वर्ष, निवासी विदिशा, मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed