May 4, 2026

किसानों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में पीएम मोदी ने कर रहे अभूतपूर्व कार्य- कृषि मंत्री गणेश जोशी

0
IMG-20250607-WA0038

देहरादून- देहरादून के ग्राम पंचायत सिमयारी में सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रायपुर विकासखण्ड के राजकीय इंटर कॉलेज भगद्वारीखाल में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कृषि मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्नदाताओं की चिंता करते हैं, जिसका प्रमाण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में इस योजना के माध्यम से रुपये 3.68 लाख करोड़ से अधिक की सीधी सहायता देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसानों तक पहुंचाई जा चुकी है।

यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में बड़ा कदम है। मंत्री जोशी ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान तभी सफल होगा जब किसान खुद इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने किसानों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरोना और क्यारा ग्राम पंचायतों में फलोत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, विशेषकर सेब व कीवी उत्पादन के लिए। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार पौधे का रोपण भी कृषि मंत्री ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Woo Coming Soon Woo Extra Slider – WooCommerce WordPress Slider Plugin Woo Gift : Advanced Woocommerce Gift Plugin Woo Grid For WPBakery Page Builder Woo Import Export WOO Product Grid/List Design- Responsive Products Showcase Extension for WooCommerce Woo Product Table Pro - WooCommerce Product Table view solution Woo Quote a product Woo Shortcodes for Visual Composer Woo Stock Manage & Report