January 17, 2026

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वित्तीय साक्षरता को लेकर समुदाय में मिली जागरूकता

0
IMG-20251206-WA0002

देहरादून- हर कदम बेटी के संग फाइनेंशली लिटरेसी की और बड़े हम वार्षिक अभियान कार्यक्रम के तहत दिसंबर महीने के साप्ताहिक पखवाड़े में रूम टू रीड संस्था द्वारा देहरादून के विभिन्न जनसमुदाय डोईवाला ब्लॉक के बुलावाला तथा विकासनगर व सहसपुर के कैंची वाला महमूद नगर सांबा वाला देवीपुर धर्म वाला बद्रीपुर भर वाला हार्टबतपुर जसो वाला पंडित वादी धूलकोट,महमूद नगर, बड़गोहार में समुदाय में वित्तीय साक्षरता को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें जनसमुदाय ने अपने अनुभव और समझ साझा की।

उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी वित्तीय आदतें—जैसे बचत, सोच-समझकर खर्च करना, ज़रूरत और इच्छा में अंतर समझना—बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बेहद ज़रूरी हैं।यह भी कहा कि वित्तीय जागरूकता केवल बच्चों की ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार के हर सदस्य को मिलकर निभानी चाहिए, ताकि घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

नाटक के माध्यम से उन्हें बचत की महत्व, जरूरत और इच्छा में अंतर, तथा बजट बनाकर खर्च करने की आदत बहुत सरल तरीके से समझ आई। समुदाय के सदस्यों ने यह महसूस किया कि छोटी-छोटी नियमित बचत भविष्य में बड़े काम आ सकती है और अनियोजित खर्च घर की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर देता है। नाटक में दिखाई गई स्थितियाँ लोगों की अपनी जिंदगी से मिलती-जुलती लगीं, साथ ही, नाटक में ऑनलाइन फ्रॉड और ठगी से बचने का संदेश भी दिया गया—विशेषकर यह कि किसी अनजान व्यक्ति को OTP, बैंक डिटेल या PIN कभी न साझा करें।

इससे लोगों को समझ आया कि वित्तीय सुरक्षा केवल बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि सतर्क रहकर अपनी जानकारी की रक्षा करना भी बेहद जरूरी है। कुल मिलाकर, नाटक ने लोगों को समझदारी, बचत, योजना, और डिजिटल सुरक्षा को अपनाने की प्रेरणा ली। ऐसे नाटक समुदाय में समझ बढ़ाने और सकारात्मक व्यवहार अपनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। उन्होंने साझा किया गया कि इस तरह की जानकारियां उन्हें भविष्य में भी मिलती रहेंगी तो वो हमेशा सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed