April 26, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में बैठक की कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने

0
IMG-20240810-WA0005

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के भाजपा श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रूपरेखा के संबंध में बैठक की।

बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा 12 अगस्त को मसूरी विधानसभा की भव्य तिरंगा रैली, स्वतंत्रता सैनानियों के स्मारकों युद्ध स्मारकों में स्वच्छता अभियान इत्यादि कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

तिरंगा रैली डाईवर्जन से दिलाराम चौक होते हुए गढ़ी कैंट में समापन किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश गणेश जोशी कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम लिए बेहद गंभीर है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार बूथ स्तर तक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया।

उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार बूथ स्तर तक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, अरविंद डोभाल, बबिता सहोत्रा, अंकित जोशी सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Dør – Modern Architecture and Interior Design WordPress Theme Drago – Creative Digital Agency Elementor Template Kit Dravely – Travel & Vacation Elementor Template Kit Draven – Multipurpose Creative Theme Dream Spa | Salon, Spa WordPress Theme DreamHome – Real Estate WordPress Theme DreamHome – Single Property WordPress Theme DreamPalace – Single Property Real Estate Theme Dreams LMS – Online Courses, Coaching, Education and Learning Management WordPress Theme DreamsPOS – POS & Inventory Management Admin Dashboard (HTML, Angular 19, React 19, Vue, Laravel 12)