April 29, 2026

राजेश्वर नगर में सामुदायिक भवन एवं आन्तरिक सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने

0
IMG-20241004-WA0039

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजेश्वर नगर में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अवस्थापना मद से स्वीकृत लगभग 31 लाख से अधिक की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन एवं आन्तरिक सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सर्व प्रथम क्षेत्र के दिवंगत कर्मठ कार्यकर्ताओं रणजीत सिंह और बिकाऊ सिंह को उनके द्वारा क्षेत्र के लिए किए गए विकास कार्यों में उनके योगदान का स्मरण दिवंगत कार्यकर्ताओं को नमन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भावुक नजर आए।

उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रधानमंत्री के पद चिन्हों पर चलकर जन भावनाओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्याश करती है, उसका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि धामी सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के साथ कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों को समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा को कैक खिलाकर उनको जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, आर.पी शर्मा, अजय कार्की ,आशीष थापा, निरंजन डोभाल, चुन्नी लाल मंजीत रावत, एमडीडीए एई शैलेंद्र रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Affiliate Elements for Elementor Affiliate Pro – Affiliate Management System Affiliate Pro – WordPress Affiliate Program Plugin for WooCommerce AffiliatePro SaaS – Affiliate & Vendor System + Mobile App, AI, Telegram AffiliateWP – Affiliate Area Tabs AffiliateWP – Affiliate Dashboard Sharing AffiliateWP – Affiliate Forms For Gravity Forms AffiliateWP – Affiliate Forms For Ninja Forms AffiliateWP – Affiliate Landing Pages AffiliateWP – Custom Affiliate Slugs