May 4, 2026

देहरादून- दिव्यांग युवक को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर प्रदान की कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने

0
IMG-20250608-WA0025

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में नीलकंठ विहार निवासी दिव्यांग यश नेगी को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर प्रदान की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधा पहुँचाने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने बताया कि यश नेगी लंबे समय से व्हीलचेयर की आवश्यकता महसूस कर रहे थे, जिसे देखते हुए व्यक्तिगत स्तर पर यह सहयोग किया गया है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प के तहत प्रदेश सरकार दिव्यांगजन सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता भी है।

मंत्री जोशी ने यश को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Graph Paper Press Sell Media S3 Graph Paper Press Sell Media Stripe Graph Paper Press Sell Media Watermark Graphina – Forminator (Add-on) Graphina Pro - Elementor Dynamic Charts, Graphs, & Datatables Graptor – Technology & IT Solutions WordPress Theme Grasp – Creative Portfolio & Agency Elementor Template Kit GRAV – Creative Portfolio WordPress Theme Gravitas – Garden & Landscape Design Elementor Template Kit Gravitizer – Gravity Forms Material UI Styler