April 23, 2026

फोन के माध्यम से सीएम धामी कर रहे जनसभाओं को सम्बोधित,अजय भट्ट को भारी मतों से जिताने की अपील

0
IMG-20240330-WA0040.jpg

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दूरभाष के माध्यम से अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में गंगोलीहाट में जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम की खराबी के कारण आप लोगो के बीच उपस्थित नहीं हो पा रहा हूं। उन्होंने मां हाट कलिका, पाताल भुवनेश्वर को नमन करते हुए कहा कि यह भूमि आदि गुरू शंकराचार्य की तपस्थली रही है। उन्होंने कहा *मां हाट कालिका मैया के आशीर्वाद से मैं आज लगन और समर्पण के साथ उत्तराखंड की सेवा कर पा रहा हूं।* मां भगवती कालिका, वीर सैनिकों की शक्ति को बढाती है। कुमाऊं रेजिमेंट का युद्धघोष भी जय मां कालिका है। उन्होंने कहा गंगोलीहाट क्षेत्र के विकास हेतु राज्य सरकार तत्पर है। विकसित गंगोलीहाट बने इसके लिए राज्य सरकार संकल्पित है। *गंगोलीहाट आस्था का क्षेत्र है, ये आस्था और विकास के मानचित्र में आगे आएगा।* उन्होंने कहा विकास के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को भारी समर्थन देकर रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजय बनाएं। उन्होंने कहा *अजय टम्टा जी बातों में कम और काम में ज्यादा विश्वास करते हैं।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगोलीहाट के विकास के लिए पूर्व में नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त गंगोलीहाट को नगर पालिका का दर्जा देकर विकास की एक लकीर खींची है। भैरंग पट्टी में न्याय पंचायत पोखरी में वर्ष 1975-76 से संचालित प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र का उच्चीकरण करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सीएचसी बनाया है। बेरीनाग में 15 शैय्या युक्त ट्रामा सेन्टर बनाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गंगोलीहाट को उपजिला चिकित्सालय का दर्जा देने के साथ ही महिला, बालरोग तथा रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की गई। गंगोलीहाट के दोनों विकासखण्डों बेरीनाग एवं गंगोलीहाट में एक-एक केन्द्रीय विद्यालय को खोलने की प्रक्रिया गतिमान है। माँ हाट कालिका मन्दिर, गंगोलीहाट का सौन्दर्यीकरण एवं बहुमंजिला कार पार्किंग बनाने की प्रक्रिया भी गतिमान है। *राज्य सरकार निरंतर जनभावनाओं के आधार पर फैसले लेकर सीधे जनता जुड़ रही है।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड के अंदर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। पूर्व में किए वादे अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। हर एक उत्तराखंडवासी को समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।नकल माफियाओं को जेल भेजकर पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। जिसके लिए नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई कठोर फैसले लिए गए हैं । जिन्हें पूर्व की सरकारों ने इच्छशक्ति की कमी के कारण छोड़ दिया था। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सीएए कानून लागू हुआ है, भव्य राम मंदिर निर्माण हुआ है, धारा 370 का खात्मा हुआ है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य निर्माण हुआ है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री जी ने भारत की साख को दुनिया में फिर से बुलंद किया है। दुनिया भारत की शक्ति को जान चुकी है। भारत के योगदान पर विश्व का भरोसा बढ़ रहा है। 2014 के बाद विकास का इंजन हर क्षेत्र में सरपट दौड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का तेज़ी से विस्तार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पूर्व की सड़कों की खस्ता हालत थीं, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में प्रत्येक दिन 38 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। मिशन इन्द्रधनुष योजना के तहत बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में हर साल एक नए आईआईटी का निर्माण हुआ है। 2014 के बाद हर सप्ताह देश में एक नई यूनिवर्सिटी खोली गई है। हर दिन नए आईटीआई का निर्माण किया जा रहा है। और यह सब विपक्ष के राज में संभव नहीं था। विपक्ष की सरकारों में दिल्ली से भेजा गया एक रुपया गरीबों तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे ही रह जाता था, ऐसा विपक्ष के लोग स्वयं ही कहा करते थे। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डीबीटी के माध्यम से पूरा पैसा लाभार्थी के खाते में आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए गए कार्य भारत वर्ष की विजय गाथा का यशगान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि *कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के हर वर्ग को वोटबैंक के लिए छलने का काम किया है। कांग्रेस को जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नही है। पूर्व की सरकारों ने विश्वास के नाम पर हमेशा जनता से विश्वासघात किया है। पूर्व की सरकारों ने जनता को ठगकर अपनी राजनीतिक दुकानें चलाई, लेकिन आदरणीय मोदी जी ने इनकी दुकानों पर ताला लगाने का काम किया है।*

*देवभूमि पर विपक्षियों द्वारा की गई हर चोट का इलाज केवल जनता का वोट है। जनता वोट की चोट करके विपक्षी दलों को बाहर का रास्ता दिखाकर अल्मोड़ा सहित पूरे पांचों सीटों पर कमल खिलाएगी।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की राज्य सरकार विजन के आधार पर राज्य के लिए काम कर रही है। विजन की मजबूती के लिए जनता का आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने कहा निश्चित ही 2014 और 2019 से ज्यादा आशिर्वाद जनता का 2024 में मिलेगा। उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प के मंत्र को लेकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। गंगोलीहाट क्षेत्र से मेरा विशेष नाता है। जब भी संकट में होता हूं तो मां हाट कालिका का स्मरण कर शांति का अनुभव करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot MINIMUM – Professional WordPress Theme MiniPo – Multipurpose Minimal Portfolio WordPress Theme Miniport – Minimal Portfolio WordPress Theme Minishop – Multipurpose, e-Commerce WordPress Theme Miniture – Minimalist WooCommerce Theme Mins – Eye Care Clinic Services Elementor Template Kit Mipro - Minimal WooCommerce WordPress Theme Mirasat – Internet Provider and Satellite TV WordPress Theme Mireya – Interior Design WordPress Theme Miso – Minimal Portfolio Elementor Template Kit