May 1, 2026

सीएम धामी ने गोवर्धन मंदिर में दुग्धाभिषेक कर की पूजा अर्चना, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

0
IMG-20231230-WA0022.jpg

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मथुरा प्रवास के दौरान शनिवार को प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की क्रीडा स्थली के रूप में गोवर्धन धाम की अपनी विशिष्ट पहचान है। देश के करोड़ों लोगों की आस्था का भी यह केंद्र है। उन्होंने कहा कि पूरी ब्रज भूमि ही सनातन भक्ति की पहचान का क्षेत्र है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण से सभी के मंगलमय जीवन की कामना भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को ही साध्वी ऋतंभरा द्वारा स्थापित तथा परमशक्ति पीठ द्वारा संचालित वात्सल्य ग्राम अनाथालय का भी भ्रमण किया। इसमें अनाथ बच्चों एवं परित्यक्त महिलाओं को आवास, भोजन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा का प्रबंध किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वृंदावन शहर के समीप आज वात्सल्य ग्राम के नाम से यह स्थान अपनी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। यहां स्थापित यशोदा और बालकृष्ण की प्रतिमा वात्सल्य को साकार रूप प्रदान करती है तथा समाज को दिशा देने का भी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बहन साध्वी ऋतंभरा द्वारा अनाथालय में बच्चों व बुजुर्गों को परिवार की परंपरा से जोड़ने तथा बालक बालिकाओं को संस्कारवान बनाने के प्रयासों की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot All In One Slider Responsive WordPress Slider Plugin All in One Support Button + Callback Request. WhatsApp, Messenger, Telegram, LiveChat and more… All Products for WooCommerce Subscriptions Alleat – Restaurant Elementor Template Kit Alliance | Intranet & Extranet BuddyPress WordPress Theme Alliance | Intranet & Extranet WordPress Theme Allied Health Care – Health And Medical WordPress Theme Allmart – Ultimate Electronics & Gadgets Store WordPress Theme AllSmiles – Dentist WordPress Theme Allure – Beauty & Fashion Blog WordPress Theme